फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scrub typhus found in children in Raebareli.

Scrub Typhus: स्क्रब टाइफस की चपेट में आई बच्ची, पांच बच्चे एईएस से मिले पीड़ित, मचा हड़कंप

Sat, 01 Oct 2022 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

रायबरेली जिले में एक बच्ची में स्क्रब टाइफस और पांच बच्चों में एईएस पाया गया है। मामले से हड़कंप मच गा है। बीते दिनों एक बच्चे की मौत भी स्क्रब टाइफस से हो गई थी।

विज्ञापन
scrub typhus found in children in Raebareli.
बछरावां क्षेत्र में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RAIBARAILY

विस्तार

रायबरेली जिले में सात साल की एक बच्ची में स्क्रब टाइफस के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा एक साल के दुधमुंहे समेत पांच बच्चे एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से ग्रसित मिले हैं। इनमें से चार मरीज बछरावां क्षेत्र के ही हैं। जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर परिवार के अन्य लोगों की जांच की। साथ ही क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया। इससे पहले 2019 में भी जिले में स्क्रब टाइफस के 9 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन


सतांव क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बच्ची को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। आसपास दिखाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। तेज बुखार होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच रिपोर्ट आने पर बच्ची एईएस के साथ ही स्क्रब टाइफस से ग्रसित मिली। इससे हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि आननफानन बच्ची को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि कीड़े के काटने से स्क्रब टाइफस के बैक्टीरिया शरीर में पनपने लगते हैं। इसके लक्षण डेंगू से मिलते-जुलते हैं। इसके अलावा बछरावां के कामिनी तालाब निवासी आकाश (17), राजामऊ निवासी राघव (1), कुंडौली निवासी नव्या (4), खैरहनी निवासी नीलू (13) व ऊंचाहार के इटौरा बुजुर्ग निवासी गोलू (12) एईएस की चपेट में मिले।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मॉस कांटेक्ट अभियान के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव किया। मरीजों के परिवार के लोगों की सेहत भी जांची गई। जांच में सभी लोग स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि सभी मरीज स्वास्थ्य हैं। जांच में परिवार के लोग भी स्वस्थ मिले हैं। सभी को मच्छरों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से मच्छर जनित रोग बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट आते ही टीमों को मरीजों के घर भेजकर परिवार के अन्य लोगों का सैंपल लिया। सभी लोग एहतियात बरतें और मच्छरों से बचने का प्रयास करें। सभी अधीक्षकों को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed