{"_id":"6aac1662b73e72faaa0c19fc","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1925358-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईवीएम वेयरहाउस खोला-बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईवीएम वेयरहाउस खोला-बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज स्थित जनपद स्तरीय ईवीएम वेयरहाउस को बृहस्पतिवार को ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला और बंद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वेयरहाउस खोलने और बंद करने की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के तहत कराई गई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह, समाजवादी पार्टी के निर्वाचन प्रभारी कलीम-उर-रहमान, सपा के प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य अकरम उर्फ बब्लू, माकपा के जिला कमेटी सदस्य जेबी यादव, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला सचिव सीपी सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, कांग्रेस शहर के महासचिव इश्रत अली और भाजपा के जिला महामंत्री अंकित गुप्ता मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के मुताबिक ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनुअल में निर्धारित है।