फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Recovery agents abducted young man failing pay installment extracted unit of his blood

यूपी: किस्त नहीं देने पर रिकवरी एजेंटों ने युवक का अपहरण किया, फिर एक यूनिट खून निकाला, मैनेजर-एजेंट गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 09:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला , लखनऊ
अमर उजाला , लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 17 Sep 2026 09:31 PM IST
सार

लखनऊ में किस्त न चुकाने पर एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और दो रिकवरी एजेंटों ने युवक को बंधक बनाया। आरोप है कि उसका एक यूनिट खून निकालकर बेच दिया गया और चार दिन तक मजदूरी कराई गई। पुलिस ने मैनेजर और एक एजेंट को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
UP Recovery agents abducted young man failing pay installment extracted unit of his blood
युवक का खून निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने दो रिकवरी एजेंट के साथ मिलकर सबक सिखाने के लिए निगोहां के पुरहिया गांव निवास नेवल को बंधक बनाया था। आरोपियों ने उनका एक यूनिट खून निकालकर बेच दिया था। यह बात बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए मैनेजर व एक एजेंट ने निगोहां पुलिस को पूछताछ में बताई।

विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कंपनी का मैनेजर तालकटोरा निवासी सुशांत शर्मा और हुसैनगंज के उदयगंज का रहने वाला रिकवरी एजेंट अनिकेत सिंह है। भागा चल रहा तीसरा आरोपी एजेंट शुभम सिंह है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी की कंपनी का दफ्तर विभूतिखंड स्थित विराज टावर में है। कंपनी बाइक, मोबाइल और टीवी फाइनेंस करती है।

विज्ञापन

 



 

शुभम के घर में बनाया था बंधक

सुशांत ने पूछताछ में बताया कि उसका काम किस्त न देने वालों से रकम वसूलना है। नेवल किस्त नहीं दे रहा था, इसलिए उन्होंने अपहरण की साजिश रची। वह और दोनों एजेंट नेवल को गांव से बाहर ले गए और समाधान चैरिटेबल ब्लड सेंटर पहुंचे। वहां खून निकालकर बेचा गया। ब्लड सेंटर से निकलने के बाद नेवल को शुभम के घर पर बंधक बनाया गया। वहां उससे चार दिन तक प्लास्टर तोड़ने का काम कराया गया।

 

विज्ञापन

ब्लड सेंटर की भी होगी जांच

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने ब्लड सेंटर से एंट्री रजिस्टर कब्जे में लिया है, जिसमें नेवल की एंट्री दर्ज है। समाधान चैरिटेबल ब्लड सेंटर के कर्मियों और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी। भूमिका मिलने पर आरोपियों के नाम एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। भागे चल रहे शुभम की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed