फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

मच्छरजनित रोगों से निपटने का संकल्प, माह पर चलाएंगे अभियान

Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
health
रायबरेली। मच्छरजनित रोगों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार से जिलेभर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन

अपर निदेशक, सीएमओ, विधायक और ब्लॉक प्रमुखों ने अस्पतालों में पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। कहीं फीता काटकर तो कहीं पर हरी झंडी दिखाकर लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
शहर के प्राथमिक विद्यालय प्रकाश नगर में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने छिड़काव, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग के लिए हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
सीएमओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया आदि की रोकथाम के लिए काम होगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. खालिद रिजवान, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, बीईओ नगर प्रियंका सिंह, सीडीपीओ सुरेंद्र सिंह, मलेरिया निरीक्षक नीलम, पूजा, नीतू, गौरव वर्मा, छोटेलाल, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में लखनऊ मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेई व ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने फीता काटकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा, जिसमें एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक अन्य विभागों के सहयोग से कर्मचारी घर घर जाकर लोगों से जानकारी लेंगे। दूसरे चरण में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, क्षय रोग, कोरोना, दिव्यांग और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में शनिवार को सलोन विधायक अशोक कुमार ने फीता काटकर अभियान को शुरू कराया। विधायक ने सीएचसी में रोगियों के लिए मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख दलबहादुर सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय पर अभियान की शुरुआत कराई। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर सीएचसी में अभियान की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed