फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

मऊगर्वी गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 50 लोगों की कराई जांच

Tue, 18 May 2021 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
health
महराजगंज (रायबरेली)। आखिर अमर उजाला में खबर छपने के बाद कुंभकर्णी नींद में सो रहे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद टूटी। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम मऊगर्वी गांव पहुंचकर 50 लोगों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन

हालांकि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमति नहीं पाया गया। स्वास्थ्य टीम उन घरों पर भी पहुंचा, जिनकी असामायिक मौत हो गई थी। परिवारीजनों से टीम में शामिल अफसरों ने जानने का प्रयास किया कि किस वजह से मौतें हुई। गांव में सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने एक माह में 25 लोगों की मौत, कई का चल रहा इलाज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें जिक्र किया गया था कि मऊगर्वी ग्राम पंचायत और उसके पुरवे बरीबरा में एक माह में 25 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौतों के बाद भी स्वास्थ्य टीम न तो गांव पहुंची और न ही लोगों की जांच की। मंगलवार को महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन की अगुवाई में डॉ. अनुज कुमार सिंह, आरएन सिंह, इबरार अहमद, बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच की और उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक किया।

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव में जाकर लोगों की जांच कराई गई। कोई भी कोरोना संक्रमति नहीं पाया गया है। कोरोना को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed