फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health is deteriorating in changing weather

Raebareli News: बदले मौसम में बिगड़ रही सेहत

Sun, 27 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating in changing weather
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को भर्ती मरीज।
रायबरेली। बदले मौसम में लोग बुखार, डायरिया और सीने में दर्द की चपेट में आ रहे हैं। हालत बिगड़ने पर शनिवार को भी 30 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी भीड़ रही। 1850 मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद रितिका (20), अयांश (5), नंदिनी (12), रामावती (49), ऊषा (35), विकास (36), वसीम (11), शुभम (12), शिवम (17), चांदनी (20), सूरज (25), रीता (45), कामरान (20) समेत 22 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द होने के बाद अनिल (17), वृंदावन (76), आशुतोष (42) समेत आठ से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। परचा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने अपनी बारी आने का इंतजार किया। दवा काउंटर के साथ ही ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन लगी रही। मेडिसिन विभाग में डॉ. गौरव त्रिवेदी, डॉ. प्रदीप कुमार, ह्दय रोग विभाग में डॉ. सलीम सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed