फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Head Clerk of Ashram-style school suspended.

Raebareli News: आश्रम पद्धति स्कूल के बड़े बाबू निलंबित

Sat, 12 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Head Clerk of Ashram-style school suspended.
रायबरेली। बछरावां के शेषपुर समोधा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों के बवाल के बाद बड़े बाबू को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। इसके अलावा एसडीएम महराजगंज आयुष अग्रवाल ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने छात्रों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


आश्रम पद्धति स्कूल के बच्चों ने नौ सितंबर की रात अव्यवस्थाओं के खिलाफ नाराज होकर बछरावां में प्रदर्शन किया था। जिला प्रशासन ने किसी तरह छात्रों के गुस्से को शांत कराया। एसडीएम महराजगंज और सीओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


छात्रों से बात करके उनकी समस्याओं को जाना। छात्रों ने विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार प्रजापति के व्यवहार व कार्यप्रणाली के संबंध में शिकायतें की। छात्रों का आरोप था कि वे उनके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ सहायक पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया।

जांच रिपोर्ट मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी ने वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार प्रजापति को छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध न कराने और विद्यालय संबंधी समस्याओं को लेकर छात्रों से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में निलंबित कर दिया।


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि वरिष्ठ सहायक को निलंबित कराकर विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। विभागीय जांच के लिए उप निदेशक, समाज कल्याण, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed