फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   He was treated for 10 days and his mother was informed after his death

Raebareli News: 10 दिन किया इलाज, मौत के बाद मां को दी सूचना

Thu, 30 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
He was treated for 10 days and his mother was informed after his death
रायबरेली। जिला अस्पताल में मनमानी और लापरवाही का मामला बुधवार को उजागर हो गया। एक युवक का 10 दिन तक इलाज किया गया। बुधवार को मौत होने के बाद इसकी सूचना मां व परिवार वालों को दी गई। मां ने जिला अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ को शिकायतीपत्र देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


सीएमओ को दिए शिकायतीपत्र में चंदापुर थाना के मऊ निवासी मनोरमा पत्नी स्व. मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि बुधवार को चंदापुर थाना से जानकारी मिली कि उसके लड़के शुभम की मौत जिला अस्पताल में हो गई है। जिला अस्पताल पहुंची तो पता चला कि बीती 19 अक्तूबर को लड़के को एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रशासन को बेटे के संबंध में पूरी जानकारी होने के बाद भी सूचना नहीं दी। आरोप लगाया कि समय से सूचना मिल जाती तो बेटे का ठीक से इलाज करा लेते। उसकी मौत नहीं होती। जिला अस्पताल में लापरवाही बरतने वालों पर जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाए। मामले में सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि जो भी शिकायत मिली है, उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed