फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   hanging

फंदे पर लटक गए युवक को रस्सी काटकर नीचे उतारा, हालत अभी भी गंभीर

Sun, 06 Jun 2021 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
hanging
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दोकनहा गांव में रविवार को परिवारीजनों की फटकार के बाद एक युवक ने फांसी लगा ली। समय रहते युवक को रस्सी काटकर नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

तुरंत उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ ले जाया गया। युवक इसके पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन

दोकनहा गांव निवासी श्यामू (20) को किसी बात को लेकर परिवारीजनों ने डॉट दिया। इससे नाराज होकर श्यामू ने रविवार दोपहर 11 बजे गांव के बाहर तालाब के पास स्थित बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। परिवारीजनों ने नाजुक हालत में उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते परिवारीजनों ने डॉट लगाई थी। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलते ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed