फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gulupur team emerges winner in Kho-Kho

Raebareli News: खो-खो में गुलूपुर की टीम विजेता

Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gulupur team emerges winner in Kho-Kho
हरचंदपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सम्मानित हुए विजेता खिलाड़ी। 
हरचंदपुर। रहवा न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय अचलेश्वर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खो-खो में गुलूपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अंजू रानी और खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राज ने प्रथम, लवलेश ने द्वितीय और अहम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में अनुज प्रथम, रमाशंकर द्वितीय और राज तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


खो-खो के चारों वर्गों में गुलूपुर न्याय पंचायत की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डिघौरा-सोममऊ की टीम विजेता रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राघवेंद्र यादव, अनूप सिंह, ब्रजकिशोर, जगलाल, प्रदीप सिंह, शैलेंद्र, सत्यम, व्यायाम शिक्षक रन बहादुर सिंह, ईश्वरदीन, सत्यम गुप्ता, सत्य प्रकाश तिवारी, सुमन सिंह, दिलीप पटेल और सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रतनभान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed