{"_id":"5e25fa278ebc3e4afa1d2162","slug":"green-trees-cut-down-in-collusion-with-forest-workers-raibaraily-news-lko504153811","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों की मिलीभगत से काटे गए हरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों की मिलीभगत से काटे गए हरे पेड़
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान तेजी से हो रही है। आए दिन कहीं न कहीं पेड़ काटे जाते हैं। सोमवार को भी एक गांव में एक नहीं, बल्कि छह पेड़ काटे गए। इस कटान का वीडियो वायरल होने पर वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएफओ के निर्देश पर टीम गांव पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पेड़ कटान का परमिट जारी किया गया है, जो रोगग्रस्त हैं, तब जाकर वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। सरेनी एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
सरेनी थाना क्षेत्र के सरांय बैरिहा खेड़ा गांव में एक साथ छह पेड़ काटे गए। इसमें पांच महुआ व एक आम का पेड़ शामिल हैं। इस कटान का वीडियो वायरल होने पर वन विभाग और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच कर जांच की। इलाकाई लोगों का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं हरे पेड़ काटे जाते हैं। यह पूरा खेल पुलिस और वन कर्मियों की मिलीभगत से होता है। डीएफओ तुलसीदास के निर्देश पर लालगंज रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की।
लालगंज के वन क्षेत्राधिकारी फिरोज खान ने बताया कि छह पेड़ों का परमिट लिया गया है। पेड़ की जांच के बाद ही परमिट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आम का पेड़ सूखा है। इसके अलावा महुआ के पेड़ रोगग्रस्त है। इसी आधार पर परमिट जारी किया गया है। डीएमओ के निर्देश पर फारेस्टगार्ड अजय सिंह को फिर मौके पर भेज कर जांच कराई है। बिना परमिट का कोई पेड़ नहीं कटा है।