फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Give 1200 rupees ... Get four fake certificates

Raebareli News: 1200 रुपये दीजिए...चार फर्जी प्रमाण पत्र लीजिए

Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Give 1200 rupees ... Get four fake certificates
बछरावां (रायबरेली)। जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनना कितना आसान है इसकी एक और मिसाल देखने को मिली। इस बार 1200 रुपये लेकर चार बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना दिए गए। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर सीएससी संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थुलेंडी गांव की रहने वाली शिवसती पत्नी राजेश ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सभी का आधार कार्ड बनवाना है और आधार बनवाने में जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। इसलिए कस्बे के एक सहज जन सुविधा केंद्र पर वह गईं। वहां पर उन्होंने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


आरोप है कि केंद्र संचालक ने उनसे 1200 रुपये लिए और चारों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बना दिए। जब वह जन्म प्रमाण पत्र लेकर क्षेत्र के बिशनपुर स्थित बीआरसी केंद्र आधार कार्ड बनवाने गई, तो वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यह चारों जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सोमवार को कोतवाली में सहज जन सुविधा केंद्र संचालक पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर केंद्र के संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।








26 मई को फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने में दो लोग हुए थे गिरफ्तार

बीते 26 में को शेषपुर समोधा गांव में संचालित एक सहज जन सेवा केंद्र में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला लगया। अन्य केंद्रों की जांच भी नहीं कराई गई। प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि कस्बे में एक और केंद्र में जन्म प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।




फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

प्रदीप कुमार, सीओ महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed