फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   girl has sucide

कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
girl has sucide
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। युवती फांसी क्यों लगाई। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन

नसीराबाद के भैनापुर गांव निवासी अनूप शुक्ला की 18 वर्षीय बेटी दीपांजलि का शव शुक्रवार की देर रात पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। खटपट की आवाज सुन मां गायत्री शुक्ला कमरे में गई तो बेटी का शव पंखे से लटकता देख सन्न रह गई। सूचना पर नसीराबाद थाने के एसआई मृत्युंजय बहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर पड़ताल की।
विज्ञापन

युवती ने खुदकुशी क्यों की इसकी पड़ताल जारी है। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक की मां प्राथमिक विद्यालय भैनापुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। उधर, नसीराबाद एसओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed