{"_id":"5d98e3548ebc3e017a211862","slug":"girl-dip-in-river-raibaraily-news-lko485394840","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी में डूबी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी में डूबी युवती
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। आस्तीक मंदिर में दर्शन करने आई एक युवती सई नदी में स्नान करते समय डूब गई, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चला।
थाना क्षेत्र के लालूपुर खास गांव में स्थित आस्तीक देव मंदिर में अमेठी जिले के बढ़ई का पुरवा निवासी शीला पुत्री दयाराम अपने परिवार के साथ बाबा के मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। दर्शन करने से पहले शीला नदी में स्नान करने के लिए गई।
देखते ही देखते वह तेज बहाव में फंस गई और इससे पहले की आसपास के लोगों द्वारा युवती को बचाने का प्रयास किया जाता वह पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवा कर युवती को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि स्नान करते हुए युवती पानी के तेज बहाव में चली गई उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव
हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास नाले के किनारे युवक का शव पड़ा देख सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक सरदार मंजीत (35) निवासी मनसा देबी मंदिर के निकट रायबरेली का रहने वाला है, जो बाजारों में टॉर्च बेचने का काम करता था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा घटना की जांच की जा रही है।