फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   girl died after being hit by Vande Bharat train in Raebareli her caretaker woman was in critical condition

Raebareli News: वंदे भारत की चपेट में आकर बच्ची की मौत, आया की हालत नाजुक; स्कूल से लौटते समय हादसा

Fri, 26 Dec 2025 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 08:18 PM IST
सार

वंदे भारत की चपेट में आकर स्कूल से घर लौट रही बच्ची की मौत हो गई। जबकि, बच्ची की देखभाल करने वाली आया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
girl died after being hit by Vande Bharat train in Raebareli her caretaker woman was in critical condition
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट आकर बालिका की मौत हो गई। वह प्री-नर्सरी में पढ़ाई करती की। स्कूल से घर लौटते समय हादसा हो गया। हादसे में बच्ची की देखभाल करने वाली आया घायल हुई है। जीआरपी हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बछरावां कस्बा के आजाद नगर निवासी पूनम की बेटी वाणी (03) पटेल नगर के एक प्री-नर्सरी स्कूल में पढ़ती थी। पटेल नगर की रहने वाली गुड्डी (41) आया के रूप में बच्ची की देखभाल करती थीं। प्री-नर्सरी की कक्षा शाम 3 बजे से 6 बजे तक चलती हैं। आया गुड्डी 6 बजे वाणी को पैदल लेकर घर जा रही थीं। 
विज्ञापन


घटना भार्गव भाटिया मोहल्ले के पास गेट संख्या 175-बी की है। यहां रेल ट्रैक पार करते समय प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही वंदे भारत ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर बच्ची और आया गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी, बछरावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। गुड्डी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ नाना के घर रहती थी

बताया गया कि कस्बा के ही रहने वाले भुल्लन की बेटी पूनम का विवाह खीरों क्षेत्र के नीरज के साथ छह साल पहले हुआ था। पूनम को एक बेटी वाणी हुई। कुछ दिनों बाद दोनों में मतभेद हो गया। एक साल से वाणी अपनी मां पूनम के साथ अपने नाना के घर रहती थी। वाणी की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। जीआरपी थाना बछरावां के चौकी प्रभारी एसके राय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed