फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gangster

गैंगस्टर दंपती समेत तीन शातिरों की 11.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster
मार्केट में दुकानें सील करते पुलिस कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर के घंटाघर के पास गैंगस्टर फैजान समेत तीन शातिरों की 11.30 करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम माला श्रीवास्तव के आदेश पर यह कार्रवाई की है। ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे पुलिस बल ने दुकानों को खाली कराकर उसे सील करा दिया। इस कार्रवाई से जिले के शातिरों में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को ढोल-नगाड़े और भारी पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सीओ सिटी वंदना सिंह, अरुण कुमार नौहवार, मिल एरिया कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह, शहर कोतवाल राघवन सिंह, नायब तहसीलदार डॉ. बृजेश मिश्रा, ऋषि मिश्रा शहर के घंटाघर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर फैजाद अहमद, उसकी पत्नी जेबा और इमरान की चक अहमदपुर नजूल घंटाघर स्थित कांप्लेक्स के भवन संख्या नौ, 11 और 13 को कुर्क किया।
तीनों दुकानों की कीमत 11.22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी जेबा पत्नी मोहम्मद फैजान की करीब आठ लाख कीमत की कार को भी कुर्क किया।
सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपराधी फैजान शातिर किस्म का है।
आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध तरीके से गैंग बनाकर बेईमानी करके संपत्ति तैयार की थी। मुख्य पेशा बिल्डर है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि फैजान पर धोखाधड़ी के पांच और उसकी पत्नी जेबा पर तीन मामले दर्ज हैं। इमरान पर भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। सभी मामले सदर कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed