{"_id":"6907ae5670f76f1f1008af54","slug":"gangster-charges-against-10-members-of-a-ganja-smuggling-gang-raebareli-news-c-101-1-slko1031-144046-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गांजा तस्कर गिरोह के 10 लोगों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गांजा तस्कर गिरोह के 10 लोगों पर लगा गैंगस्टर
Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। गांजा तस्कर गिरोह के 10 लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगा दिया है। अब पुलिस इन तस्करों की संपत्ति की भी जांच करेगी। डीह थाने में थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज की तहरीर पर तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से रायबरेली के साथ ही अमेठी, प्रतापगढ़ समेत अन्य कई जनपदों में गांजा की बिक्री करता है।
इसी साल तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिनके पास भारी मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ था। थाना प्रभारी के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद इन सभी तस्करों के चल-अचल संपत्ति की जांच होगी। जांच के दौरान देखा जाएगा कि इस धंधे से जुड़ने के बाद तस्करों ने कौन-कौन सी संपत्ति बनाई है। जांच में यदि गांजा तस्करी के जरिये संपत्ति अर्जित होने की बात की पुष्टि हुई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। सभी तस्करों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
इन तस्करों पर लगा गैंगस्टर
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे अयोध्या मजरे कोटरा बहादुरगंज निवासी अशोक यादव उर्फ प्रधान, कमलेश कुमार, जयकृष्ण यादव उर्फ चमन, सुहेल, अमित यादव उर्फ लिल्ला, अरखा गांव निवासी जितेंद्र यादव, सबीसपुर मजरे कोटरा बहादुरगंज निवासी मुस्लिम उर्फ मुनव्वर, कोटियाचित्रा गांव निवासी भगौती उर्फ भगवती, ब्रम्हजीतपुर मजरे बड़ागांव निवासी भारतलाल और अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी रामशंकर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।