{"_id":"5e3488b68ebc3e4ae9529c24","slug":"gangster-charged-with-16-accused-including-sp-leader-dhaba-owner-raibaraily-news-lko505979554","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता, ढाबा मालिक समेत 16 आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता, ढाबा मालिक समेत 16 आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर
विज्ञापन
रायबरेली। डीफार्मा छात्र आदित्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 16 आरोपियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा और कस गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि सभी आरोपी सलाखों से बाहर निकलने के लिए जमानत कराने का प्रयास कर रहे हैं। अब पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
गौरतलब है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदपुर गांव निवासी छात्र आदित्य प्रताप सिंह की 09 अक्तूबर 2019 को मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा में हत्या कर दी गई थी। उसका शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी खास गांव के पास सड़क किनारे मिला था। चर्चित हत्याकांड का मामला लखनऊ तक पहुंच गया था और मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इस मामले में कई पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी थी। हरचंदपुर पुलिस ने मामले में सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव, उसके बेटे अर्कित यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव, दीपू सिंह समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हरचंदपुर थानेदार अनिल सिंह की तरफ से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसे में गैंगस्टर एक्ट की जांच महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह करेंगे। महराजगंज सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि डीफार्मा छात्र आदित्य की हत्या के मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।