फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bridge can not be built on river ganga in raebareli because of high water level.

Raebareli: जलस्तर बढ़ने से अस्थाई पुल का निर्माण अधर में, जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर लोग

Wed, 05 Oct 2022 05:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 05:35 PM IST
सार

पुल का निर्माण न हो पाने से यहां के निवासी नाव से आने-जाने को मजबूर हैं। इस दौरान लोगों से खूब वसूली भी की जा रही है।

विज्ञापन
bridge can not be built on river ganga in raebareli because of high water level.
नाव से गंगा पार करते राहगीर।

विस्तार

रायबरेली और फतेहपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी में बनने वाले अस्थाई पुल का निर्माण नहीं हो पाएगा क्योंकि गंगा का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पुल बनाना संभव नहीं है। अस्थाई पुल नहीं बनने से लोग जान जोखिम में डालकर नाव से आने-जाने को मजबूर हैं। वहीं चार पहिया और भारी वाहनों को डलमऊ होकर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर पीपे का अस्थाई पुल बनाया जाता है। इसी पुल से रायबरेली के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के लोग फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा जाते हैं।
विज्ञापन


पुल के बनने से करीब 26 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। पुल अक्तूबर माह में बनाया जाता है और गंगा नदी में बाढ़ आने के पहले जून माह में हटा लिया जाता है। एक सप्ताह पहले नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले पुल के निर्माण का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बनने से ऊंचाहार में सब्जी सहित खाद्य पदार्थों का व्यापार बढ़ जाता है। दूधिए दूध लेकर नगर के होटलों पर बिक्री करतें हैं, लेकिन पुल हटने के बाद इनका एक मात्र नाव ही सहारा है। बाढ़ के दिनों में व्यापारी व राहगीर जान जोखिम में डालकर नावों से नदी पार करते हैं।

बोर्ड लगाए हैं नि:शुल्क का, वसूलते रुपया
कहने को तो राहगीरों को नदी पार कराने के लिए पीडब्ल्यूडी की सरकारी नाव चल रही है। नाव में नि:शुल्क सेवा का बोर्ड भी लगा हुआ। नाविक राहगीरों को बाइक सहित नदी पार कराने के एवज में 40 रुपये वसूल करते हैं। इससे लोगों में रोष है।


जलस्तर घटने पर बनाया जाएगा पुल
अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश पटेल का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से अस्थाई पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। जलस्तर घटने पर अस्थाई पुल बनवाया जाएगा। आने-जाने के लिए नि:शुल्क नाव लगी है। अवैध वसूली की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed