फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fsda

गर्मी में होटलों में बेच रहे घटिया मिठाई, 35 किलो रसगुल्ला-बर्फी नष्ट कराई

Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
fsda
रायबरेली-गदागंज। एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को गदागंज और अघौर में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। अघौरा में छेना की मिठाई जिस बर्तन में थी, उसमें कीड़े व मक्खियां पड़ी थी।
विज्ञापन

करीब 25 किलो छेना नष्ट करवाया गया। वहीं गदागंज में पांच-पांच किलो रसगुल्ला व बर्फी खराब होने पर नष्ट करा दी गई। टीम ने छेना, रसगुल्ला, पेड़ा और दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ अरुण कुमार की टीम ने अघौरा में पाल छेना वाले की दुकान पर छापा मारा। छेना के बर्तन में मक्खियां व कीड़े पड़े मिले।
नमूना सील करके जांच के लिए भेजा गया, वहीं छेना नष्ट करा दिया गया। सीएफएसओ के साथ एफएसओ स्वाती सिंह ने गदागंज स्थित चौधरी स्वीट्स पर घटिया रसगुल्ला व बर्फी मिलने पर उसे नष्ट करवा कर नमूने भी सील किए। रेलकोच कारखाना परिसर में एक दुकान से दूध का नमूना भी लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में चौधरी स्वीट हाउस एंड बेकरी सेंटर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव रायबरेली व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डलमऊ स्वाती सिंह के द्वारा चौधरी स्वीट हाउस में पेड़े का सैंपल लिया गया।

बिना लाइसेंस के लालगंज रोड डलमऊ में संचालित ओम शिव ट्रेडिंग कंपनी के संचालक को नोटिस दिया है। सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि शिकायतें मिलने पर अभियान चलाया गया। मिठाई के नमूने सील करके मिठाई नष्ट कराई गई है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed