{"_id":"69444ea015aa10dc6a0e605a","slug":"from-next-month-tatkal-tickets-will-be-available-only-after-providing-otp-raebareli-news-c-101-1-slp1006-147087-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अगले माह से ओटीपी बताने पर ही मिलेगा तत्काल का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अगले माह से ओटीपी बताने पर ही मिलेगा तत्काल का टिकट
Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को टिकट की खरीद के लिए अब दलालों के चक्कर में नहीं फंसना पडेगा। रेल प्रबंधन अगले माह एक जनवरी 2026 से बछरावां में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित व्यवस्था शुरू करेगा। इसके तहत काउंटर से तत्काल टिकट तभी मिलेगा, जब यात्री के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज किया जाएगा। यह कदम तत्काल टिकट में होने वाली धांधली, फर्जी बुकिंग और दलालों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए उठाया गया है।
रेलवे स्टेशन पर तत्काल सेवा के तहत प्रतिदिन काफी कम टिकट बनने का सीधा फायदा दलाल उठा रहे हैं। वह यात्रियों से एक टिकट पर डेढ़ से पांच सौ रुपये तक की वसूली करते हैं। यात्री माया पत्नी रामस्वरूप ने बताया कि बछरावां से हावड़ा स्टेशन तक का किराया 490 रुपये है। स्टेशन पर बताया गया कि सर्वर खराब है। मजबूरी में दलाल के माध्यम से 1000 रुपये में टिकट खरीदना पड़। उन्नाव जिले के मौरावां उन्नाव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उनको काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से जाना है। तत्काल में स्लीपर का 320 रुपये में टिकट मिलता है, लेकिन दलाल इस टिकट के 500 से 600 रुपये वसूल रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल का इंतजार कर रहे यात्री शैलेंद्र कुमार, राकेश सिंह, गंगासागर व अनूप कुमार का कहना है कि ओटीपी व्यवस्था का सीधा फायदा जरूरतमंद यात्रियों को मिलेगा। अब टिकट काउंटर पर ओटीपी दर्ज कराने से एक बार में एक मोबाइल नंबर पर एक ही टिकट जारी हो सकेगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार से नई व्यवस्था के तहत जिला मुख्यालय पर ओटीपी आधारित टिकट मिलने लगा है। बछरावां कस्बा स्टेशन पर अगले माह एक जनवरी 2026 से ओटीपी आधारित टिकट की व्यवस्था शुरू होगी।