फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Frendship- Day war of life lost two friends

फ्रेंडशिप- डे पर जिंदगी की जंग हारे दो दोस्त

Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Frendship- Day war of life lost two friends
रायबरेली में रविवार काो नहर में डूबकर हुर्ई किशाोर की माौत पर बिलखते परिवारीजनाें काो अस्पताल में समझाते व जांच करते एसडीएम सदर। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में दोस्ती, साथ पढ़ाई और फिर मस्ती। स्कूल के खुशमिजाज दो दोस्तों का जैसे पूरा दिन हंसी खुशी और खेलकूद में गुजर जाता। फैंडशिप डे पर भी दोनों दोस्त नहर में स्नान करने गए, मगर दोनों अपनी जिंदगी की जंग हार गए। दोनों ने जिंदगी के आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ निभाया।
विज्ञापन


आठवीं में पढ़ रहे इन दोनाें दोस्तों की हादसे में मौत से इलाके में कोहराम मच गया और लोग शोक में डूब गए। दोनों इस दूनिया से तो चले गए, मगर उनकी दोस्ती क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बन गई।
विज्ञापन


शहर के ग्रिबशाह का पुरवा निवासी अरविंद सोनकर (15) पुत्र चंदूलाल सोनकर और राजकीय कॉलोनी निवासी दीपक कुमार (16) पुत्र दीनालाल साथ में कक्षा आठ में पढ़ाई करते थे। दोनों की स्कूल में दोस्ती हुई और बहुत जल्द दोनों एक -दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दोस्ती का आलम यह था कि दोनों स्कूल, पढ़ाई और फिर मस्ती एक साथ करते। उन्हें खुश देखकर पूरा गांव उनके दोस्ती की मिसाल देता। फ्रैंडशिप डे पर दोनों रविवार सुबह मिल एरिया क्षेत्र के भटपुरवा स्थित शारदा सहायक नहर में नहाने गए।

बताते हैं कि दोनों नहर में नहाते वक्त गहराई वाले स्थान पर चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया तो लोग दौड़े। हो-हल्ला होने पर भारी तादाद में लोग एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डूबते वक्त दोनों ने एक -दूसरे को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। सूचना के बावजूद मिल एरिया पुलिस देर से मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी रही। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम सदर एसएन शुक्ला और तहसीलदार संगमलाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और साथ ही परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

तहसीलदार का कहना है कि नहर में डूबने से दोनों किशोरों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। घर पर खुशी का माहौल था। गुझिया बन रही थी।

कुछ लोग झूला झूल रहे थे, लेकिन दोनों दोस्तों की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। नागपंचमी व फ्रैंडशिप डे पर जहां खुशियां थी, वहां गम का माहौल हो गया। सबकुछ छोड़कर मौके पर भागे।

मृतक अरविंद की मौत से पिता चंदूलाल सोनकर और मां शारदी के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण अरविंद सभी का दुलारा था। वहीं, दीपक की मौत से भी घर में रोना पिटना मचा है। पिता दीनालाल समेत अन्य परिवारीजन के आंसू नहीं बंद हो रहे हैं।

उधर ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव निवासी अमित पुत्र भगौती नागपंचमी के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के बादशाहपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहराई में चला गया और तेज बहाव के चलते गंगा में डूब गया।


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि गंगा में डूबने से अमित की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed