{"_id":"58d2cfa94f1c1ba16e1a2586","slug":"four-workers-put-down-of-tree-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार श्रमिकों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार श्रमिकों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को चार श्रमिकों पर एक पेड़ की मोटी डाल गिर पड़ी। इससे एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब चारों श्रमिक ट्रॉली पर से थ्रेसर उतरवाने के लिए जलालपुर गांव पहुंचे थे।
थ्रेसर पहुंचने से पहले ही चारों गांव पहुंच कर पेड़के नीचेे खड़े हो गए। तभी श्रमिकों पर पेड़ की मोटी डाल गिर पड़ी, जिसमें सभी दब गए। इनकी चीख पुकार पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पहुंरावा गांव निवासी प्रताप (32) पुत्र रामबहादुर औरश्याम, छोटे, राजेश ट्रॉली से थ्रेसर उतारने का कार्य करते थे। दुकानदार सुबह बिक्री करने के लिए ट्रॉली पर थ्रेसर लादकर जलालपुर गांव जा रहे थे। थ्रेसर उतरवाने के लिए चार श्रमिकों को बुलाया था। इस पर चारों श्रमिक पहले ही गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन
चारों गांव स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े होकर थ्रेसर आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक मोटी डाल चरचराकर चारों श्रमिकों के ऊपर गिर गई। इससे चारों डाल के नीचे दब गए। डाल गिरने व लोगों की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डाल हटाकर सभी को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल श्याम, छोटे, राजेश को भर्ती कर लिया गया। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि डाल गिरने के चलते एक श्रमिक की मौत हुई है, जबकि तीन घायल हुए हैं।
मृतक प्रताप ही इकलौता परिवार में कमाने वाला था। वह अपने पीछे पत्नी रेनू के अलावा बेटा नितिन, विनय और बेटी को छोड़ गया है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। सभी के आंसू थम नहीं रहे हैं। पत्नी का कहना है कि अब घर की गाड़ी कैसे चलेगी। वही इकलौते कमाने वाले थे।
एक श्रमिक की मौत और तीन श्रमिकोें के घायल होने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही सीएचसी पहुंचकर घायल श्रमिकों से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराई जाएगी।