फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pole leans due to waterlogging; power outage for eight hours

Raebareli News: पानी जमा होने से झुका पोल, आठ घंटे बिजली गुल

Fri, 09 Oct 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 09 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pole leans due to waterlogging; power outage for eight hours
जगतपुर के जमालपुर गांव के पास खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते कर्मचारी।
रायबरेली। जलभराव के कारण जमालपुर गांव के पास बिजली का खंभा झुक गया। इससे तार नीचे लटकने पर करंट की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह खंभा बदलने का काम शुरू कराया। कीचड़ और पानी के बीच कर्मचारियों को खासी परेशानी हुई। करीब आठ घंटे बाद शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


जगतपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का खंभा जमालपुर गांव के पास झुक गया था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सुबह करीब 10 बजे खंभा बदलने का काम शुरू किया गया। मौके पर पानी भरा होने के कारण काम प्रभावित हुआ। इस दौरान जगतपुर, जमालपुर, सुल्तानपुर जनौली, भीख, धोबहा, लक्ष्मणपुर, हरदीटीकर, मेलखा, रोझईया भीखमसाह, जिंगना, पूरे झाम सिंह, जढैया, बैरीहार, सरांय श्री बक्स, सिद्धौर और हेवतहा नेवढ़िया समेत करीब 100 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


उपभोक्ता रामप्रसाद यादव, महेश कुमार और विपिन तिवारी ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर बंद होने से बिजली उपकरण भी ठप रहे। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि खंभा काफी झुक गया था, जिससे हादसे की आशंका थी। जलभराव और कीचड़ के कारण खंभा बदलने में समय लगा। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed