{"_id":"6ac7f9ab23226f3e750ce95f","slug":"loader-killed-after-being-hit-by-pickup-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169474-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पिकअप की टक्कर से पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पिकअप की टक्कर से पल्लेदार की मौत
Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उनके पिता अवधेश कुमार (50) सब्जी मंडी में पल्लेदारी करते थे। दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल से मंडी से घर लौट रहे थे। खसपरी गांव के पास शारदा नहर के निकट सामने से आ रही पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अवधेश की मौत से पत्नी कमलेशा और बेटे अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पिकअप और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।