फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four vicious members of interstate gang arrested

Raebareli News: अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 17 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four vicious members of interstate gang arrested
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक जून को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले खुमान सिंह, शहादर उर्फ कांचा और संजय उर्फ बिज्जू को शेखवापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 18 हजार रुपये नकद, जेवर व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर फैक्ट्रियों व उनके आवासीय परिसरों को निशाना बनाते थे। इनकी तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं। जिले के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed