फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four dead, including woman, 123 more positive

महिला समेत चार की मौत, 123 और पॉजिटिव

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four dead, including woman, 123 more positive
रायबरेली। कोरोना के चपेट में आने के बाद 28 साल की महिला ने रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हो गई है। जिले में सोमवार को 4978 लोगों की जांच की गई, जिसमें 123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पहले से संक्रमित 124 मरीज स्वस्थ हो गए। 1256 एक्टिव मरीजों में 776 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 289 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में महराजगंज क्षेत्र के हरदोई गांव की 28 वर्षीय महिला, अहियापुर कोतवाली क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला, इंदिरा नगर के 52 वर्षीय अधेड़ और सरेनी क्षेत्र के पहुरी गांव के 55 वर्षीय अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिले में अब तक 289 मरीजों की मौत हो चुकी है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में 97 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 21 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 4978 लोगों की जांच की। शहर के बरगद चौराहा के पास एसपी मौर्या के नेतृत्व की टीम ने 100 से अधिक लोगों की जांच की, जिसमें दो लोग सक्रमित मिले। जिले में 123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 124 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 1256 एक्टिव मरीजों में 776 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

140 लोगों को कोविशील्ड व 120 को लगी को-वैक्सीन
जिला अस्पताल में सोमवार को 260 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में को-वैक्सीन का टीका 120 लोगों को लगाया गया, जबकि सीएचओ हाल में 140 लोगों में कोविशील्ड का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले की सीएचसी में भी टीकाकरण किया गया। 2940 लक्ष्य के सापेक्ष 826 लोगों में टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी भी दिन सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed