फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former village head shot dead

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former village head shot dead
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जागेश्वर वर्मा की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को गांव के बाहर नहर पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान को हमलावरों ने दो गोलियां मारीं। एक कनपटी पर जबकि दूसरी गोली सीने पर लगी। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व भाजपा जिला कार्यकारिणी अमेठी के सदस्य जागेश्वर वर्मा (60) रविवार की शाम अचानक घर से लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। उनकी हत्या की खबर से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। वारदात की जानकारी पर एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को शांत कराकर मामले में सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। थानेदार जावेद इकबाल ने बताया कि मृतक के बेटे राममिलन वर्मा की तहरीर पर रमई गांव के दान बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह व अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के इकलौते बेटे राममिलन वर्मा ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी लेकिन राजनीतिक प्रतिस्पर्धा जरूर थी। पिता एक बार गांव के प्रधान रह चुके थे। इस बार पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही थी। पिता रमई ग्रामसभा के प्रबल दावेदार थे। इसीलिए उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता की हत्या से बेटे समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक की पत्नी शिवपती ने बताया कि गांव में सदैव दूसरों की मदद करने के लिए खड़े रहते थे। कल देर शाम तक घर नहीं आए। सुबह ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि खून से लथपथ शव नहर पटरी पर पड़ा है। इतना बताते ही वह रो पड़ीं।
मृतक जागेश्वर वर्मा मौजूदा समय अमेठी के भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। इसके पहले दो बार वह तिलोई ब्लॉॅक के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी हत्या की खबर सुनकर अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, भवानीदत्त दीक्षित, मंडल अध्यक्ष तिलोई श्याममूर्ति यादव, पंकज अवस्थी, अनिल कुमार पांडेय, रामकृष्ण भारतीय व बबलू मिश्रा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश ने बताया कि जागेश्वर की हत्या की घटना दुखद है। पूरे घटना की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। राकेश त्रिपाठी ने वारदात की सूचना स्वयं फोन करके अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को दी। सांसद ने मृतक के बेटे राममिलन वर्मा से बात कर न्याय दिलाने का अश्वासन देते हुए जल्द वारदात के खुलासे का भरोसा देकर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed