{"_id":"6123eab38ebc3e79cb724b5e","slug":"former-village-head-commits-suicide-by-shooting-with-a-licensed-revolver-raibaraily-news-lko5924534184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पूर्व ग्राम प्रधान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पूर्व ग्राम प्रधान ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने मौके पर जाकर पूछताछ की। जिसमें प्रधान के अवसाद ग्रस्त होने की बात सामने आ रही है।
रविवार सुबह खीरों थाना क्षेत्र के मेड़ौली ग्रामपंचायत के पूर्व प्रधान जय किशुन चौधरी (55) सुबह घर स्थित बरामदे में मृत अवस्था में पाए गए। उनके बाएं हाथ में रिवाल्वर तथा बाएं कनपटी में गोली का एक निशान बना था। मृतक का पूरा परिवार लखनऊ में रहता था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मृतक के भाई व परिवारीजनों को दी। मृतक जय किशुन वर्ष 2015 में प्रधान बने थे।
कार्यकाल के दौरान दो वर्ष पूर्व उनकी तीसरी पत्नी का निधन हुआ। उसके बाद उनके शरीर के दाहिने भाग में पैरालेसिस का अटैक पड़ा गया था। परिवार वाले उन्हें लखनऊ आवास पर ले जाना चाहते थे पर वह नहीं मानें और अकेले रहने लगे। डिप्रेशन का शिकार होने पर पूर्व प्रधान ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की मौत से बेटी पूजा चौधरी, भाई हरिकिशुन चौधरी समेत अन्य परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी पूजा का कहना है कि उसके पिता ने पहली शादी उन्नाव के भदनांग गांव में की थी। उससे बड़ी बहन गीता के जन्म लेने के बाद मां की मौत हो गई। दूसरी शादी मोहिउद्दीनपुर में की थी। उनसे भी बड़ी बहन आरती के जन्म के बाद मां की मौत हो गई।
तीसरी शादी गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कोरिहर निवासी सियावती से की थी। सियावती ने बेटी पूजा (25), बेटा सुमित (24) को जन्म दिया, लेकिन दो वर्ष पहले मां सियावती की भी मौत हो गई। तभी से पिता अवसाद ग्रस्त थे। थानेदार का कहना है कि पूर्व प्रधान ने डिप्रेशन की वजह से लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की।