फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Former block chief dies after his bike collides with a dog

Raebareli News: कुत्ते से टकराई बाइक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Former block chief dies after his bike collides with a dog
डीह-जगतपुर। कुत्ते से बाइक टकराने के कारण रविवार रात जगतपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख की मौत हो गई। उनका श्रमिक बाल-बाल बच गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत से परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


जगतपुर क्षेत्र के पूरे आशा बिछियावादी मजरे दौलतपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगतपुर रामप्रसाद प्रजापति (58) अपने श्रमिक गंगाराम निवासी सिंघापुर भटौली के साथ बाइक से दूसरी बेटी शिवानी की सगाई के लिए खरीदारी करने के बाद सलोन से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे सलोन इलाके में सूची चौकी के सामने बाइक एक कुत्ते से टकरा गई। इससे रामप्रसाद सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों व पुलिस ने घायल को सलोन सीएचसी पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले ही जा रहे थे कि रास्ते में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पूर्व ब्लॉक प्रमुख चला रहे थे। वे हेलमेट नहीं पहने थे। सलोन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुत्ते से बाइक के टकराने से हादसा हुआ है।



खुशियों के पल अचानक बने गमगीन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी सीमा की शादी हो चुकी है। शिवानी व प्रकाशिनी की अभी शादी नहीं हुई है। बेटा अतुल है। बेटी शिवानी की सोमवार को सगाई होनी थी, लेकिन पिता की सड़क हादसे में मौत हो जाने से खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। मृतक राम प्रसाद प्रजापति 2005 से 2010 तक जगतपुर के ब्लॉक प्रमुख रहे। क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लोगों ने मौत पर गहरा दुख जाताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed