फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Forest Ranger arrested while accepting a bribe of 18000

Raebareli News: 18 हजार रुपये घूस लेते वन दरोगा गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Forest Ranger arrested while accepting a bribe of 18000
घूस लेने वाले वनदारोगा को थाने लेकर जाती एंटी करप्शन टीम।
बछरावां। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को वन विभाग में तैनात वन दरोगा संजय कुमार यादव को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रतिबंधित लकड़ी के दो परमिट जारी करने के बदले ठेकेदार से नौ-नौ हजार रुपये की मांग कर रहा था। महराजगंज क्षेत्र के हलोर गांव निवासी ठेकेदार मो. सलमान ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी।
विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के बाद इंस्पेक्टर वकील कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार सुबह सलमान वन विभाग कार्यालय पहुंचा और जैसे ही उसने रिश्वत की रकम वन दरोगा को दी, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आरोपी को बछरावां कोतवाली लाया गया, जहां एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। आरोपी वन दरोगा डीह थाना क्षेत्र के बरुवाहाट गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परमिट जारी करने और कोयला भट्टियों के संचालन में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें मिलती रही हैं।


वन विभाग में भ्रष्टाचार की खुली कलई
वन दरोगा की गिरफ्तारी के बाद से तय हो गया है कि वन विभाग में परमिट के नाम पर चल रहा खेल थमा नहीं है। परमिट के नाम पर हुुए खेल से हरे पेड़ों की न सिर्फ कटान हो रही है, बल्कि डलमऊ, सरेनी में मनमाने तरीके से कोयला भट्टियां संचालित हो रही हैं। एक लाइसेंस के नाम पर कई भट्टियां संचालित हैं, लेकिन यह कोई देखने वाला नहीं हैं। डीएफओ से लेकर अन्य जिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed