फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fog prevented the speed of vehicles, six trains late

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, छह ट्रेनें लेट

Thu, 01 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fog prevented the speed of vehicles, six trains late
- फोटो : अमर उजाला
जिले में गुरुवार को कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे के बीच वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। ट्रेनें विलंब होने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धुंध जरूर छंटी, लेकिन दिनभर धूप नहीं निकली।
विज्ञापन


नतीजतन लोग दिनभर ठंड से ठिठुरते रहे। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। सर्दी में उन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। न्यूतनम पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क कर रुक गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी सुबह से ही कोहरा छा गया। आने-जाने वाले लोग दिखाई नहीं पड़ रहे थे। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। बस से सफर करने वाले मुसाफिरों को देर से गतंव्य स्थान पहुंचना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेेनें घंटों लेट रही। अचानक बदले मौसम के मिजाज से सर्दी अचानक बढ़ गई है। स्कूली बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह के वक्त लोग घरों में ही दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद कोहरे छंटा तो लोग बाहर निकले, लेकिन सर्दी का एहसास कम न हुआ। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग परेशान रहे।


कोहरे से करीब छह ट्रेनें घंटों लेट रही। इनमें पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-इलाहाबाद इंटरसिटी एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे, काशी विश्वनाथ दो घंटे आदि शामिल हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर रहकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed