फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fog made the call, the woman was thrashed by truck

कोहरा बना काल, ट्रक ने महिला को रौंदा

Tue, 27 Dec 2016 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 27 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fog made the call, the woman was thrashed by truck
Accident - फोटो : getty images
लगातार दो दिन से पड़ रहा कोहरा काल बनता जा रहा है। सरेनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, फुरसतगंज थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक और परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे गेंगासों की रहने वाली मनोरमा (28) पत्नी हरीशंकर घर पर ही रह कर चाट की दुकान लगाती थी। सुबह वह नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। घने कोहरे के बीच सड़क पार करते समय फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया।
विज्ञापन


इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। देवर राजू साहू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जायस से एक ट्रक सीमेंट लादकर रायबरेली की ओर जा रहा था। इसी फुरसतगंज नहर कोठी के पास सामने से गिट्टी लादकर दूसरे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक का चालक श्यामू, जबकि दूसरे का क्लीनर रामकुमार घायल हो गया। एसओ रामअवतार ने बताया कि घायल चालक और परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed