फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fluctuations in voter numbers set the stage for an interesting contest

Raebareli News: वोटर घटने-बढ़ने से रोचक मुकाबले की जमीन तैयार

Fri, 12 Jun 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in voter numbers set the stage for an interesting contest
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिले में पांच साल में नौ ब्लॉकों में वोटरों की संख्या घटी है, तो नौ ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। यह पहली बार है जब मतदाता घटने-बढ़ने में ब्लॉकों के रोचक मुकाबले की चुनावी जमीन तैयार हो गई है।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2021 के चुनाव में 2118144 वोटरों ने गांवों की सरकार चुनी थी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अब संख्या घटकर 21,04,436 हो गई है। पांच साल में जिले में 13,708 वोटर घटे हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अब तक की यह पहली रिपोर्ट आई है, जिसमें पांच साल में वोटरों की संख्या घटी है। यह आंकड़े स्थानीय स्तर पर जनसंख्या के रुझानों को समझने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


संभावित पलायन के पैटर्न का भी इन सूचियों से अनुमान लगाया जा सकता है। पिछले पांच वर्षों में महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। यह महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का एक सकारात्मक संकेत है। यह रुझान चुनावी प्रक्रिया में उनकी बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है। मतदाता सूची आने के बाद गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच साल में बढ़े वोटर
ब्लॉक 2021 में वोटर 2026 में वोटर
सतांव -1,34,278 -137196
अमावां -1,07,428 -108251
डलमऊ -1,42,690 -146837
दीनशाह गौरा -83,563 - 85241
ऊंचाहार -1,21,866 -125089
रोहनियां -59,183 -59827
महराजगंज -1,09,929 - 111167
छतोह -90,514 - 92784
डीह -1,05,188 - 106661


पांच साल में कम हुए वोटर
ब्लॉक 2021 में वोटर 2026 में वोटर

राही -1,60,813 -156308
हरचंदपुर -1,10,940 -110858
लालगंज -1,37,626 -134052
सरेनी -1,53,184 -150794
खीरों -1,31,669 -129883
जगतपुर -74,227 -73708
बछरावां -1,25,489 - 122890
शिवगढ़ -93,683 - 77967

सलोन -1,75,878 - 174923



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। तथ्यों को सच माने तो जिले के नौ ब्लॉकों में पांच साल में वोटर बढ़े हैं, लेकिन शेष नौ ब्लॉकों में वोटरों की संख्या में कमी आई है। डुप्लीकेट और फर्जी वोटरों के नाम सूची से बाहर होने के कारण यह स्थिति आई है।
- विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed