{"_id":"68151a7487281185c8042a49","slug":"five-trains-were-affected-due-to-cable-cut-raebareli-news-c-101-1-slko1034-132319-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: केबल कटने से पांच ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: केबल कटने से पांच ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 03 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर शुक्रवार को हरचंदपुर और गंगागंज स्टेशनों के बीच भूमिगत दो केबल कट गए। आसपास के स्टेशनों के बीच संपर्क बंद हो गया और सिग्नल नहीं दिए जा सके। इससे पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। पेपर लाइन क्लियर (पीएलसी) के जरिये ट्रेनें चलाई गईं। इस वजह से ट्रेनों को 10 से 15 मिनट तक रुकना पड़ा। रेलवे अंडरपास के लिए मशीनों से हो रही खोदाई के चलते यह हादसा हुआ। सवा तीन घंटे बाद दोनों केबल जोले गए तो ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
हरचंदपुर और गंगागंज स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या-159 पर अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए खोदाई कराई जा रही है। पोकलैंड मशीन से खोदाई के दौरान भूमिगत केबल कट गए। इस बात का पता चला तो सिग्नल एंड टेलीकॉम से जुड़े अभियंता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए।
केबल कटने की वजह से रेलवे की संकेत एवं संचार सेवा ध्वस्त हो गई। स्टेशनों के बीच संपर्क बंद हो गया। ट्रेनों को सिग्नल देना भी बाधित हो गया। इससे ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आई। करीब सवा तीन घंटे तक संकेत एवं संचार सेवा ठप होने से पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
वरिष्ठ खंड अभियंता (संकेत) एसपी सिंह ने बताया कि कटे केबलों को जोड़कर 3:25 बजे सेवा बहाल कर दी गई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पेपर लाइन क्लियर मिलने के बाद ट्रेनें चलाई गईं। इससे 10 से 15 मिनट ट्रेनें प्रभावित हुईं। यह घटना कैसे घटी और किसकी लापरवाही है, जांच कराई जाएगी।