फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five killed, four injured in truck and bus, returning home from Mumbai

मुंबई से घर लौट रहे पांच लोगों की थमीं सासें, चार घायल

Thu, 14 May 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five killed, four injured in truck and bus, returning home from Mumbai
रायबरेली। मध्य प्रदेश के गुना के पास गुरुवार सुबह कंटेनर और बस में हुई भिड़ंत में मुंबई से घर लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मरने वालों में खीरों और सरेनी थाना क्षेत्र के दो-दो लोग शामिल हैं। एसडीएम जीतलाल ने बताया कि सभी के घरों में इस हादसे की सूचना पहुंच गई है। पांच लोगों की मौत की खबर यहां पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक शवों के घर आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सरेनी बाजार का रहने वाला वसीम (22) पुत्र हफीज मुंबई में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण घर लौट रहा था। मध्य प्रदेश के गुना शहर में उसका वाहन हादसे का शिकार हो गया। इससे वसीम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि फोन पर बेटे से बात हुई थी तो उसने कहा था कि रास्ते में हूं। मां बानो, भाई हसीब, मोहसिन, वसीम, शोएब, बहन खुुशनुमा, सैल्यूमा, खुशबू के आंसू नहीं थम रहे हैं। इसी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला गंगाचरण पाल (42) पुत्र दिवंगत गोवरर्धन पाल भी मृतक वसीम के साथ था। हादसे में गंगाचरण की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक गंगाचरण पाल की पत्नी राजदुलारी ने बताया कि पति मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते थे। फरवरी महीने में मुंबई गए थे। गुरुवार शाम को उनसे फोन पर बात हुई थी तो कह रहे थे कि घर आ रहा हूं, रास्ते में हूं। पति की मौत से पत्नी के अलावा बेेटी रोशनी, रश्मि, रोली और बेटा रोशन भी गमगीन हैं। सरेनी बाजार निवासी अकरम (25) पुत्र नूर मोहम्मद, रुखसार पुत्री रशीद, नवरंग खेड़ा गांव के हरिशंकर (30) पुत्र शिवशंकर, चंद्रपाल (50) पुत्र मोहन पाल भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के नाथूखेड़ा मजरे गोनामऊ निवासी अर्जुन (20) पुत्र भोलाराम उर्फ रामपाल मुंबई में खिलौने की दुकान में काम करता था। एक ट्रक में बैठकर घर चला था। मध्य प्रदेश के गुना जनपद में गुरुवार सुबह ट्रक और बस की टक्कर में अर्जुुन की मौत हो गई। घायल साथी सोनू ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। बेटे की मौत से पिता भोलाराम उर्फ रामपाल, माता गंगादेई, भाई संतोष कुमार, संत बहादुर, सुरेंद्र, अनिल, बहन सन्नो का रो-रोकर हाल बेेहाल है।

इसी क्षेत्र के मेड़ौली गांव निवासी सुधीर (22) पुत्र उमेशचंद्र की भी इसी हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से भाई सुनील, सुशील, सुजीत, छोटू के आंसू नहीं थम रहे हैं। खीरों थाने के ही बसावन खेड़ा निवासी कोमल लोधी (20) की भी मौत हो गई। वो मामा के साथ मुंबई से वापस आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed