{"_id":"69d94c03971a9e7cbb04b31e","slug":"five-cylinders-will-be-available-for-rs-23270-during-the-wedding-season-raebareli-news-c-101-1-slko1033-155112-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सहालग में 23,270 रुपये में मिलेंगे पांच सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सहालग में 23,270 रुपये में मिलेंगे पांच सिलिंडर
विज्ञापन
गोरा बाजार स्थित मैदान गैस सिलेंडर का इंतजार करते उपभोक्ता। -संवाद
रायबरेली। सहालग के दौरान गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब शादी वाले घरों को निमंत्रण कार्ड दिखाने पर जिला आपूर्ति कार्यालय से दो से लेकर अधिकतम पांच कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पांच सिलिंडरों के लिए कुल 23,270 रुपये जमा करने होंगे। प्रत्येक सिलिंडर की कीमत 4,654 रुपये तय की गई है। हालांकि खाली सिलिंडर वापस करने पर प्रति सिलिंडर 2,400 रुपये की सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी।
सहालग की शुरुआत के साथ ही गैस की किल्लत को लेकर लोगों में परेशानी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था शुरू की है, ताकि शादी-ब्याह वाले घरों को राहत मिल सके। नई व्यवस्था के तहत आयोजक मेहमानों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त सिलिंडर की मांग भी कर सकेंगे, जिसे आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
शादी का कार्ड संलग्न कर डीएसओ कार्यालय में आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ मेहमानों की संख्या और सिलिंडरों की जरूरत का विवरण देते हुए शपथपत्र भी देना होगा। आपूर्ति विभाग द्वारा जांच के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अब तक सिलिंडर के लिए करीब सात आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- --
शपथपत्र भी जरूरी
शादी वाले परिवार को अधिकतम पांच कॉमर्शियल (19 किलोग्राम) सिलिंडर दिए जाएंगे। प्रत्येक सिलिंडर पर 2,400 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। सिलिंडर का वास्तविक उपयोग शुल्क 2,254 रुपये होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खाली सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी राशि लौटा दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -
जांच के बाद मिलेगा सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि शादी-ब्याह के लिए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदनों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार सिलिंडर दिए जाएंगे। एक कार्यक्रम के लिए अधिकतम पांच सिलिंडर की सीमा तय की गई है।