फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five corona infected including district hospital's ward boy

जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय समेत पांच कोरोना संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five corona infected including district hospital's ward boy
रायबरेली। जिला अस्पताल के सर्जन के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को हड्डी विभाग का वार्ड ब्वाय चपेट में आ गया। एसजीपीजीआई और आरएमएल लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में वार्ड ब्वाय समेत पांच लोगों पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव की महिला और लालगंज कस्बे के संक्रमित महिला, बुजुर्ग और युवक को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव व लालगंज के संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिला अस्पताल के सर्जन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे स्टाफ की सैपलिंग की काम शुरू करा दिया गया। तीन दिन पहले 10 लोगों की रिपोर्ट आई थी, जिसमें छह स्टाफ नर्स समेत सभी लोग कोरोना संक्रमित नहीं मिले, लेकिन सोमवार को आई रिपोर्ट भी वार्ड ब्वाय संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित वार्ड ब्वाय हड्डी विभाग में काम कर रहा था। सीटी स्कैन, टेलीमेडिसिन और एक्स-रे में भी काम करता था। वार्ड ब्वाय के संक्रमित होने के बाद इन जांचों को रोक दिया गया है। वार्ड ब्वाय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि ऊंचाहार क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव की महिला ने निजी पैथालॉजी से जांच कराई थी। उसे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
लालगंज कस्बे के युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे भी रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित क्षेत्रों के सैनिटाइजेशन के लिए टीम गठित कर दी गई है।
लालगंज क्षेत्र के बनईमऊ गांव की महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। गांव में कोविड सर्विलांस अभियान के दौरान आशंका होने पर महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
महिला को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला किसी के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नोडल अधिकारी डॉ. कुमार विमल ने बताया कि कस्बे की सराफा मंडी के एक बुजुर्ग की सोमवार देर शाम आरएमएल लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में वो पॉजिटिव निकला है। उससे संपर्क किया जा रहा है। मंगलवार को उसके संपर्क में आए लोगों का क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed