फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five contract doctors posted in Bachhrawan were removed

Raebareli News: बछरावां में तैनात पांच संविदा डॉक्टर हटाए गए

Wed, 24 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Five contract doctors posted in Bachhrawan were removed
रायबरेली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बछरावां में काम कर रहे पांच संविदा डॉक्टरों को हटाने का आदेश सीएमओ ने जारी कर दिया। शासन ने बर्खास्तगी करते डीएम को निर्णय लेने के आदेश दिए थे, लेकिन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बिना अनुमोदन कराए डॉक्टरों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि शासन से बर्खास्त किए गए थे। डीएम ने चार माह में निर्णय नहीं लिया, इसलिए सीएमओ ने हटाने का आदेश जारी कर दिया। यह आदेश विभाग में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


बछरावां सीएचसी के चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर डिप्टी सीएम के आदेश पर बीती 30 मई को अपर निदेशक ने जांच करके रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। विशेष सचिव ने बीते छह जून को डीएम को पत्र जारी करके बछरावां सीएचसी में काम कर रहे संविदा चिकित्सक डॉ. नीलिमा आर्या, डॉ. अंजू वर्मा, डॉ. मनीष कुमार व डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अभिलाषा भारद्वाज को बर्खास्त किए जाने के संबंध में आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार, संविदा कर्मियों की संविदा को खत्म करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुमोदन लेना जरूरी है। मामले में डीएम हर्षिता माथुर ने कोई निर्णय नहीं लिया। डीएम के बिना अनुमोदन के ही सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बीती 15 सितंबर को पांचों डॉक्टरों की संविदा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश में यह आदेश जारी किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश सिंह का कहना है कि संविदा चिकित्सकों की बर्खास्तगी के संबंध में अधिकारियों ने निर्णय लिया है। इस संबंध में कुछ भी कहने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed