{"_id":"68263f28834d751b6303d9bb","slug":"five-bed-dengue-ward-built-in-chc-raebareli-news-c-101-1-slko1033-133193-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सीएचसी में बने पांच बेड के डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सीएचसी में बने पांच बेड के डेंगू वार्ड
Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। सभी सीएचसी में डेंगू के मरीजों के लिए पांच-पांच बेड की व्यवस्था की जा रही है। संदिग्ध मरीजों में डेंगू की जांच के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि मुख्यालय पर संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिलास्तर व सीएचसी पर पंजिका बनाई गई है, जिसके माध्यम से संक्रामक रोगों के विषय में आने वाली सूचना अंकित कर त्वरित इलाज एवं निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जिले की 980 ग्राम पंचायतों के अलावा शहरी क्षेत्रों की निगरानी समितियां संक्रामक रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की तैयारी है। सभी सीएचसी में डेंगू के मरीजों को भर्ती करके इलाज कराया जाएगा। डेंगू की जांच के लिए पर्याप्त किटें उपलब्ध हैं। लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित
जिले की सभी सीएचसी में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, टाइफाइड आदि की जांच सुविधा व किटें उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में 10 बेड और प्रत्येक सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित हैं। फागिंग, एंटीलार्वा छिड़काव एवं अन्य निरोधात्मक व उपचारात्मक कार्रवाई लगातार की जा रही है। स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
डेंगू के खतरे को देखते हुए सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया गया है। सूचना मिलते ही टीमों को गांवों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता के लिए रोजाना टीमों को गांवों में भेजा जा रहा है।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ रायबरेली