{"_id":"5d9a390b8ebc3e93de125761","slug":"firing-at-kiln-businessman-s-house-case-on-four-raibaraily-news-lko4855623127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशनबाजी के चक्कर में भट्ठा व्यवसायी के घर पर फायरिंग, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशनबाजी के चक्कर में भट्ठा व्यवसायी के घर पर फायरिंग, चार पर केस
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीन की बिक्री कराने के नाम पर कमीशनबाजी के चक्कर में एक भट्ठा व्यवसायी के घर पर फायरिंग की गई। पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावर एक कार से घर पर जाते हुए दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस चार हमलावरों पर केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
शहर के अमरेशपुरी कॉलोनी निवासी भट्ठा व्यवसायी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सदर कोतवाली में लिखाई गई एफआईआर में कहा है कि कार सवार चार हमलावर कार से आए। जमीन की बिक्री किए जाने के नाम का कमीशन मांगने लगे। कमीशन न देने पर हमालावरों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली बालकनी व दूसरी रेलिंग पर लगी। पीड़ित की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। फुटेज में हमलावर काली रंग की कार से आते जाते दिख रहे हैं।
कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि जमीन की बिक्री की कमीशनबाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर सोनू वर्मा और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, नामजद सोनू वर्मा का कहना है कि भट्ठा व्यवसायी की ओर से फर्जी केस दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस की जांच में खुद हकीकत सामने आ जाएगा।