फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against mother in case of innocent's death

Raebareli News: मासूम की मौत के मामले में मां पर एफआईआर

Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against mother in case of innocent's death
रायबरेली। 15 माह के मासूम की हत्या के मामले में शुक्रवार को मां वर्शिका के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस वर्शिका से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं विवाद के चलते ही मासूम की हत्या तो नहीं की गई।
विज्ञापन


डलमऊ के पूरे बघेलन गांव निवासी वंश (15 माह) की दो दिन पहले 15 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिस समय वंश की मौत हुई, उस समय घर पर सिर्फ उसकी मां थी। कुछ देर बाद बाहर गया पिता अनिल घर आए तो उन्हें बच्चे की मौत की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वंश की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार के मुताबिक सास की तहरीर पर शक के आधार पर मासूम की मां वर्शिका पर केस दर्ज किया गया है। मां ही बच्चे की कातिल है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही महिला से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed