फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against doctor and staff

Raebareli News: डॉक्टर और स्टॉफ पर एफआईआर

Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against doctor and staff
अमावां। मिल एरिया थाने के गोल चौराहा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में महिला की मौत के मामले में अज्ञात चिकित्सक व अन्य स्टॉफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका की बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, अस्पताल को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के मटेहना निवासी सीमा (34) पत्नी संजय बीते सोमवार को अपने देवर रंजीत के साथ मायके हल्दी का पुरवा खीरों से लौट रही थी। बाइक से गिरने से वह घायल हो गई थी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन देर शाम निजी एंबुलेंस चालक ने महिला को नवजीवन अस्पताल पहुंचा दिया। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात में ही सीमा की मौत के बाद भी रुपये वसूलने के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।
विज्ञापन


मृतका की बहन मीना का आरोप है कि सीमा की मृत्यु होने के बाद भी नवजीवन अस्पताल के डाक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया। उधर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. अंबिका प्रकाश ने अस्पताल को सील करने के बाद लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृत सीमा की बहन मीना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed