फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Find missing school, file a FIR

लापता स्कूल को ढूंढे, दर्ज कराएं एफआईआर

Thu, 12 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 12 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के पीएसी के पास स्कूल की मान्यता लेने के बाद 10 साल से संजय स्मारक जूनियर हाईस्कूल लापता है। जिस स्थान पर स्कूल संचालित किए जाने के लिए आदेश जारी किया गया था, उस स्थान पर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंध परियोजना की स्थापना नगर पालिका की ओर से की गई है।
विज्ञापन


जांच में मामला पकड़ में आने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके संबंधित स्कूल को ढूंढकर उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1986 में संजय स्मारक जूनियर हाईस्कूल निकट पीएचसी रायबरेली को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता दी गई थी।

कुछ वर्षों तक स्कूल संचालित रहा, लेकिन बाद में लापता हो गया। बताते हैं कि पीएसी के पास जिस स्थान पर यह स्कूल संचालित किया गया था, वह जमीन नगर पालिका की थी। वर्ष 2010 में नगर पालिका ने संबंधित जमीन पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल गायब है, लेकिन टीसी जारी की जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने 4 मई के अंक में ‘10 साल से लापता संजय जूनियर हाईस्कूल जारी कर रहा टीसी’ शीर्षक से खबर छापी थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की तलाश शुरू कर दी।

बीईओ नगर से रिपोर्ट मांगी गई तो पता चला कि स्कूल तो लापता है और संबंधित स्थल पर उसका नामोनिशान नहीं है। विभाग की ओर से स्कूल के संचालन के लिए स्थल परिवर्तन के संबंध में कोई आदेश भी जारी नहीं किया गया है।

बीईओ नगर की रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी करके स्कूल को ढूंढकर उसके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्कूल को अमान्य घोषित कर दिया है। बीएसए रामसागर त्रिपाठी ने बताया कि बीईओ नगर की रिपोर्ट में संजय स्मारक जूनियर हाईस्कूल पीएसी के पास नहीं मिला है।


जिस स्थान पर स्कूल के संचालन के लिए मान्यता ली गई थी उस स्थान पर नगर पालिका की ओर से नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंध परियोजना की स्थापना की गई है। सभी बीईओ को पत्र जारी करके संबंधित स्कूल को ढूंढकर उसके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। स्कूल को अमान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed