फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   festival

इस साल की दिवाली से खत्म हुआ दो साल का सूखा

Thu, 27 Oct 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
festival
रायबरेली। दो साल बाद छंटे कोरोना के ग्रहण के कारण दीपावली पर इस बार बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। इस दौरान दो दिन तक मनाए गए धनतेरस ने भी कारोबारियों के चेहरे पर खूब चमक बिखेरी। इसके चलते ही इस साल धनतेरस से लेकर दीपावली तक जिले में इस बार दो अरब से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा बताते हैं कि बीते दो साल के दौरान दीपावली पर कोरोना के खौफ के कारण बाजारों में सन्नाटा सा पसरा था। इस दौरान सभी ट्रेड को मिलाकर बमुश्किल सवा अरब तक ही कारोबार हुआ था लेकिन इस बार बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़ ने बीते दो साल से चल रहा मुनाफे का सूखा खत्म कर दिया। इस बार त्योहार पर कपड़ा, वाहन, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, मिठाई, ड्राई फूड से लेकर पटाखा बाजार तक बाजार खूब चमका।
विज्ञापन

व्यापारी नेता पंकज मुरारका कहते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजारों में खरीदारों की भीड़ से रौनक के साथ ही जमकर कारोबार भी हुआ। दीपावली पर हुए इस अच्छे कारोबार से व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि बीते दो साल से कोरोना के चलते व्यापार न होने से कारोबारी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांडेड आइटमों पर रहा ज्यादा रुझान
इस बार त्योहार पर खानपान सामग्री की खरीदारी को लेकर लोग बेहद सतर्क नजर आए। इसके चलते लोकल ब्रांड की जगह लोगों ने खानपान सामग्री से जुड़े ब्रांडेड आइटमों की खरीद को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाया। मिठाईयों की दुकानों पर जुटी भीड़ ने भी ड्राई फूड और पैकेट बंद मिठाइयां खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। उपहार देने में भी इस बार खुली मिठाइयों के स्थान पर पैकेट बंद मिठाइयों का ज्यादा प्रयोग दिखा।

डेढ़ करोड़ की हुई पटाखा बिक्री
इस बार दीपावली पर्व पर पटाखा बाजार में भी धूम रही। दो साल बाद पटाखा बाजार में जुटे खरीदारों ने बिना रोकटोक के अपनी पसंद के आतिशबाजी आइटम से लेकर तेज आवाज वाले पटाखों को खरीदा। पटाखा बिक्री के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में सजी आठ सौ से अधिक फुटकर पटाखा दुकानों से इस बार डेढ़ करोड़ कीमत के पटाखे बिके। पटाखा बाजार में भी हुई अच्छी खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed