{"_id":"635434b4a337b301564170da","slug":"festival-raibaraily-news-lko654064985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बरसीं लक्ष्मी, सवा अरब का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बरसीं लक्ष्मी, सवा अरब का कारोबार
विज्ञापन
रायबरेली। दो साल बाद कोरोना के ग्रहण से बाहर निकले बाजारों में इस बार हुई धन वर्षा से सवा अरब का कारोबार हुआ। शनिवार को धनतेरस के पहले दिन दुकानों में जुटी खरीददारों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खुशी से दमकते दिखे।
खरीदारों के जोश से सजे संवरे शोरूम से लेकर छोटी दुकानों तक में दोपहर बाद से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। सर्वाधिक भीड़ दो व चार पहिया वाहनों को शोरूम, मोबाइल शॉप, बर्तन बाजार, सराफा व इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर रही। कारोबारियों ने इस दौरान करीब 125 करोड़ के कारोबार की बात कही है।
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने के साथ ही पूजा अर्चना में उपयोग आने वाली लाई, चूरा, चीनी के खिलौने, गट्टो के साथ ही माटी की दिए, रंगोली सामग्री व मोमबत्ती की भी खूब बिक्री हुई। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉले चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस आदि बाजारों में दोपहर बाद से शुरू हुई ग्राहकों की चहल पहल शनिवार देर रात तक जारी रही। हर किसी ने कुछ न कुछ सामग्री खरीद करके धनतेरस पर परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन
चांदी के सिक्कों संग खूब बिकी ज्वैलरी
धनतेरस के पहले दिन शनिवार को सराफा बाजार अपने पूरे शबाब पर दिखा। इस दौरान सराफा दुकानों पर चांदी के सिक्कों के साथ चांदी की लक्ष्मी-गणेश के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण की जमकर खरीददारी हुई। दिन पर सजी संवरी रही सराफा दुकानों पर पुरुषों और महिलाओं की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक जुटी दिखी। सराफा व्यवसायी रामू गुप्ता, प्रमोद कुमार की मानें तो कोरोना के बाद दिवाली पर कारोबार अच्छा हुआ। चांदी के सिक्कों के साथ अन्य जेवरात की लोगों ने खरीदारी की।
इलेक्ट्रानिक्स उपकरण भी खूब भाए
दीपावली पर्व पर इस बार इलेक्ट्रानिक्स उपकरण व मोबाइल की डिमांड भी खरीदारों में खूब रही। इसके चलते ही सजेधजे शोरूमों में टीवी, मोबाइल, एसी समेत अन्य सामानों की खूब बिक्री हुई। इस दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों की तरफ से विशेष छूट के साथ ही कैशबैक ऑफर भी दिए गए। इससे लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी पंकज सोनकर, अंकित जैन ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार मोबाइल और एलईडी टीवी की खूब बिक्री हुई।
वाहनों के शोरूम में रही चहलपहल
चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की खरीद को लेकर भी इस बार दीपावली पर लोगों में विशेष उत्साह दिखा। वाहनों के अधिकांश शोरूम में पहले से ही दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग थी। इस कारण सुबह से ही लोगों का तांता अपने अपने वाहनों की डिलीवरी लेने को जुटने लगा। वाहन लेने के बाद लोगों ने मंदिर पहुंचकर अपने वाहनों की पूजा अर्चना कर प्रसाद भी बांटा। इस मौके पर विभिन्न कंपनियों ने वाहनों के साथ आकर्षक ऑफर भी ग्राहकों को दिए। एजेंसी मालिकों ने बताया कि धनतेरस पर कारोबार अच्छा हुआ।
बर्तन बाजार में रौनक, व्यापारी खुश
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्रचलन है। यही वजह है कि सबसे अधिक भीड़ बर्तन की दुकानों पर रही। कैपरगंज और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। चम्मच, कटोरी से लेकर थाली, बर्तन, स्टैंड खरीदते लोग दिखाई दिए। व्यापारी दिनेश कुमार, अर्जुन गुप्ता ने बताया कि बर्तन कारोबार की अपेक्षा पहले बढ़ा। किसी ने चम्मच तो किसी ने गिलास लेकर धनतेरस पर परंपरा निभाई।
लइया-चूरा तो किसी ने खरीदी मिठाई
धनतेरस पर मिठाई, लइया, चूरा के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खूब बिकी। सबसे ज्यादा भीड़ लइया, चूूरा, मिठाई आदि की दुकानों पर थी। दुकानदार दिनेश साहू, रामानंद गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस पर अच्छी बिक्री हुई। पिछले साल कोरोना के चलते त्योहार फीका था। कारोबार न होने के कारण परेशानी हुई, लेकिन इस बार बाजार में चहल-पहल रही। कारोबार भी अच्छा हुआ।
गर्म कपड़ों की भी जमकर खरीद
नवरात्र के बाद ठंडक की शुरुआत हो गई है। इसी कारण इस बार धनरेतस पर कपड़ा बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ भाड़ दिखी। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ने सर्दी की दस्तक को देखते हुए गर्म कपड़े खरीदना ही ज्यादा उचित समझा। महिलाओं ने साड़ी खरीदी तो बच्चों ने जैकेट समेत अन्य ऊनी कपड़े व जींस, पैंट भी खरीदे। दुकानदार भोला गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कपड़ा बाजार का कारोबार अच्छा रहा।
धनतेरस पर ऐसे बरसा धन
कपड़ा 15 करोड़
वाहन 25 करोड़
इलेक्ट्रनिक उपकरण 15 करोड़
बर्तन 25 करोड़
सराफा 30 करोड़
अन्य सामग्री 15 करोड़
पिछले साल से अच्छा रहा कारोबार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा। सुबह के वक्त जरूर बाजार में भीड़भाड़ कम रही, लेकिन दोपहर बाद बाजार में अच्छी खासी भीड़ जुटी। सभी ने परंपरानुसार खरीदारी करके धनतेरस मनाया।
दो माह पहले ही बुक कराए वाहन
बरगद चौराहा स्थित दोपहिया वाहन शोरूम के मालिक विजय रस्तोगी कहते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा धनतेरस के लिहाज से कारोबार ठीक रहा। उत्साह के चलते खरीददारों ने इस बार दीपावली से दो माह पहले ही दो पहिया व चार पहिया वाहन खरीद को बुक करा लिए थे। हालांकि शनिवार का दिन होने के कारण अधिकतर लोग रविवार को वाहन लेने शोरूम आएंगे, क्योंकि उन्होंने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। राना नगर स्थित दो पहिया वाहन शोरूम के मालिक अविनाश सिंह, यहीं स्थित दूसरे दो पहिया वाहन शोरूम के मालिक विनय वाजपेयी, हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज स्थित चार पहिया वाहन शोरूम के जनरल मैनेजर मानवेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि इस बार वाहनों का कारोबार ठीक रहा।