{"_id":"68506e48024534647607a3a7","slug":"ferozepur-special-more-than-13-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135219-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फिरोजपुर स्पेशल 13 घंटे से ज्यादा लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फिरोजपुर स्पेशल 13 घंटे से ज्यादा लेट
Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी है तो ट्रेनों की लेटलतीफी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर चलाई गई स्पेशल ट्रेनों की हालत सबसे ज्यादा खराब है, क्योंकि स्पेशल ट्रेन के इंतजार में सुबह से शाम हो रही है। सोमवार को पटना से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 13 घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंची।
लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पांच घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस ने सवा तीन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने ढाई घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा घंटे इंतजार कराया।
शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन
वंदेभारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन भी विलंब से पहुंची। प्रयागराज और गोरखपुर के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत (अप-डाउन दोनों) 15 से 20 मिनट देर से आई। रविवार को देर रात प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे और वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहीं।