फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's body found in suspicious circumstances in his orchard

Raebareli News: संदिग्ध हालात में किसान का बाग में मिला शव

Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in suspicious circumstances in his orchard
सतांव-खीरों। गुरुबक्सगंज क्षेत्र के लालपुर मजरे भीतरगांव के पास सड़क के किनारे एक बाग में सोमवार शाम एक किसान का शव पड़ा मिला। पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी। गुरुबक्सगंज पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


भीतरगांव बाजार निवासी राजेश सोनी (46) किसान हैं। सोमवार को सुबह किसी काम से पाहो गांव जाने की बात कहकर घर से साइकिल से निकले थे। घटनास्थल पर साइकिल, एक खाली शराब का पैकेट और प्लास्टिक का गिलास पड़ा था।
विज्ञापन


राजेश की इकलौती पुत्री अंजली की 11 मार्च को शादी है। घटना से राजेश की पत्नी लक्ष्मी सोनी, बेटी अंजली, सोनी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक गुरुबक्सगंज संजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed