फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer got jam the road

नहरों में पानी न आने पर भड़के, रोड जाम

Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer got jam the road
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र में नहरों में पानी न आने से खफा किसानों ने बुधवार को पहले धरना दिया। जब कोई जिम्मेदार नहीं आया तो नाराज किसानों ने सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कहा कि जब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आएगा, तब तक मार्ग से नहीं हटेंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर तिलोई तहसील के नायब तहसीलदार अजीत सिंह व शिवरतनगंज की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। अमेठी जनपद के सिंहपुर विकास क्षेत्र अंतर्गत रतवलिया मैंझार ग्राम पंचायत में सिंचाई का मुख्य जरिया सिंहपुर और खरगपुर माइनर हैं। दोनों माइनरों में बीते कई सालों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत किसानों ने कई बार सिंचाई निर्माण खंड प्रथम लखनऊ अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे प्रभावित किसान भुखमरी के कगार पर पहुंचने के साथ ही मजदूरी के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।

गांव में लगा राजकीय नलकूप खराब है। इसकी भी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया है। ग्राम प्रधान दिलीप कुमार यादव की अगुवाई में विनोद यादव, अशोक सोनी, रामफल, माताफेर, रामसजीवन, अश्वनी त्रिवेदी सहित सैकड़ों किसानों ने रतवलिया मैंझार गांव में धरना शुरू कर दिया।


सभी ने सेमरौत-इन्हौना मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी होने पर शिवरतनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कहकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed