फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   facilitate

प्रतियोगिताओं में विजयी 56 प्रतिभागियों को बांटे प्रमाणपत्र

Fri, 01 Oct 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
facilitate
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 56 विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अधिकारियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों के लिए आठ प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं थीं।
विज्ञापन

अधिकारियों एवं संकाय वर्ग की हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में उज्ज्वल बनर्जी प्रथम, संजय कुमार पांडेय द्वितीय, अनिल कुमार तृतीय रहे। शोएब अंसारी, रिमांशु पटेल, अमिताभ चौधरी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। कर्मचारी वर्ग में राजीव कुमार तिवारी, आवेश त्रिपाठी द्वितीय, राजेश कुमार यादव तृतीय रहे। विनोद रतूड़ी, रामकरन यादव, एम. कंडास्वामी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

अधिकारी एवं संकाय वर्ग की हिंदी निबंध में रिमांशु पटेल प्रथम, डॉ. अजय कुमार द्वितीय, सचिन वर्मा तृतीय रहे। संजय कुमार पांडेय, अखिलेंद्र प्रताप सोनकर, प्रियंका को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। कर्मचारी वर्ग में प्रमोद कुमार वर्मा प्रथम, विनोद रतूड़ी द्वितीय, रामकरन यादव तृतीय रहे। प्रियंका श्रीवास्तव, बबलू सिंह, राजीव कुमार तिवारी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी वर्ग की हिंदी टंकण प्रतियोगिता में पूनम कुमारी प्रथम, आवेश त्रिपाठी द्वितीय, प्रियंका श्रीवास्तव तृतीय रही। शैलेश शर्मा, रामकरन यादव, राजलक्ष्मी श्रीवास्तव को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। अधिकारी एवं संकाय वर्ग की भाषा ज्ञान प्रतियोगिता में अजय कुमार, सचिन वर्मा, उज्वल बैनर्जी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अमिताभ चौधरी, संजय कुमार पांडेय, विद्या राकेश, अखिलेंद्र प्रताप सोनकर, प्रियंका को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
एमटीएस वर्ग की हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता में प्रथम संगीता कुमारी, द्वितीय अमरेश सिंह, तृतीय बबलू सिंह रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार दिवाकर शुक्ल, भोला तिवारी, आशुतोष कुमार वर्मा को मिला। हिंदी लेखन प्रतियोगिता में अमिताभ चौधरी, एसए वेंकट ने बाजी मारी।

विद्यार्थी वर्ग में छात्राओं की हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पलक पुर्सवानी, द्वितीय ईशा जौहरी, तृतीय ईशा खरे रही। इरा शुक्ला, कृतिका रस्तोगी, क्रिस्टीना रॉय को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। छात्रों की हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुनीत कुमार, द्वितीय प्रगति शर्मा, तृतीय नंदिका माहेश्वरी रही। प्रोत्साहन पुरस्कार अरुणिमा सचान को मिला। समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. चंपा श्रीवास्तव का स्वागत निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed